प्रकाशन के बारे में
स्वतंत्र प्रकाशन प्रा. लि. दिल्ली स्थित प्रकाशन कंपनी है, जो हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और अन्य भारतीय भाषाओं में पुस्तकें और ई-पुस्तकें प्रकाशित करती है। यह देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले प्रमुख पुस्तक मेलों में भाग लेती है, साथ ही प्रतिष्ठित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में भी प्रतिवर्ष हिस्सा लेती है। प्रकाशन परिवार एक विशाल लेखक समुदाय जुड़ा है। स्वतंत्र प्रकाशन समूह उनकी पुस्तकों के लिए उच्च गुणवत्ता की प्रकाशन सेवाएँ जैसे आवरण डिजाइनिंग, मुद्रण और वितरण आदि एक ही छट के नीचे प्रदान करता है। प्रकाशन विशेष रूप से साहित्य के क्षेत्र में केंद्रित होकर पुस्तकें प्रकाशित करता है, लेकिन अन्य विधाओं एवं विषयों की पुस्तकें भी यहाँ प्रकाशित होती हैं। स्वतंत्र प्रकाशन अपनी उच्च गुणवत्ता वाले कवर डिजाइन, पुस्तक निर्माण, फॉर्मेटिंग, कंपोज़िंग, टाइपसेटिंग, प्रूफरीडिंग, संपादन, मुद्रण और उपयोग की जाने वावे प्रीमियम गुणवत्तापूर्ण कागज के लिए जाना जाता है।
स्वतंत्र प्रकाशन समूह के तीन निम्नलिखित इम्प्रिंट हैं:
· स्वतंत्र प्रकाशन (Swatantra Prakashan)
· फ्रीडम पब्लिकेशन (Freedom Publication)
· स्वतंत्र बुक्स (Swatantra Books)
निःशुल्क पुस्तक प्रकाशन योजना के अंतर्गत, स्वतंत्र प्रकाशन हर वर्ष 50 (पचास) चयनित पाण्डुलिपियों को बिना किसी शुल्क के प्रकाशित करता है।
स्वतंत्र प्रकाशन प्रा. लि. से सैकड़ों लेखक सीधे जुड़े हैं, जिन्होंने या तो अपनी पुस्तकें प्रकाशित की हैं या प्रकाशन नीति के अनुसार अपनी पाण्डुलिपि विचारार्थ प्रस्तुत की है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न सोशल मीडिया समूहों और ऑफ़लाइन प्रकाशन नेटवर्क के माध्यम से सैंकड़ों लेखक प्रकाशन परिवार जुड़े हैं। विभिन्न साहित्यिक विधाओं जैसे बाल पुस्तक लेखन, व्यंग्य कथा, उपन्यास, लघु कथा, नाटक, अनुसंधान आधारित लेख, अनुवाद, ऐतिहासिक कथाएँ, समकालीन लेख, सम्पादन, कविताएँ और आलोचना, सभी प्रकार की लेखन विधाओं के रचनाकार स्वतंत्र प्रकाशन परिवार का हिस्सा हैं।
प्रेरणा (Inspiration):
स्वतंत्र प्रकाशन की स्थापना का स्वप्न एक लेखक से प्रकाशक बने सुशील स्वतंत्र ने देखा था। वे स्वयं एक लेखक हैं। उनके लिखे ऑडियो कार्यक्रम विभिन्न ऑडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होते रहे हैं। सुशील सदैव लेखकों की चिंताओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं और प्रत्येक प्रकाशित पुस्तक में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयत्न करते हैं।
उन्हें 2023 में भारत नेटबुक्स “साहित्य रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। वे दिल्ली से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक हिंद वॉच के संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं। उनका जन्म 24 अगस्त 1978 को (अविभाजित बिहार) के हज़ारीबाग में हुआ। उनका बचपन कोयला खदानों के बीच बीता। दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन करते समय उन्होंने यमुना किनारे बसे झुग्गी-झोपड़ी इलाकों में सामाजिक कार्य आरंभ किया। समय के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यकर्ता से संपादक और प्रकाशन बनें और अपनी भूमिका का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन कर रहे हैं।