Swatantra Prakashan Pvt. Ltd.
HAIKU SATSAYI BY DR. YOGITA JOSHI - PAPERBACK
HAIKU SATSAYI BY DR. YOGITA JOSHI - PAPERBACK
SKU:
‘होक्कू’ को ‘हाइकु’ नाम 19 वीं सदी के अंत में मसाओका शिकि ने दिया। सर्वप्रथम कवीन्द्र रवीन्द्र इसे अनुवाद के माध्यम से जापान से भारत लाये। तब से वर्तमान तक की यात्रा करती हुई यह लोकप्रियता का शिखर छू रही है। आज यह विधा भारत में अपनी संपूर्ण अर्थवत्ता के साथ गतिशील है। शुरू में हाइकुकार प्रकृति के अनन्य वातायन से झाँक-झाँक कर दृश्य, भाव और रंगों का त्रिआयामी अंकन करते रहे। किन्तु अब 21 वीं सदी तक आते-आते रचनाकार इस विधा में जीवन की हर धड़कन को सहेजने लगे हैं।
स्वतंत्र प्रकाशन परिवार की सम्मानित लेखिका डॉ. योगिता जोशी ने भावात्मक, सांस्कृतिक अभिजात्य तथा राष्ट्रीय मनोदशा, सभी विषयों पर बख़ूबी क़लम चलाई है। इस पुस्तक में ऋतुएँ, धर्म, साहित्य, संस्कार,पर्यावरण, शिक्षा, इत्यादि पर केन्द्रित अलग-अलग 60 विषयों पर केन्द्रित 660 हाइकु एवं 40 विविध हाइकु यानी कुल 700 हाइकु आपको पढ़ने को मिलेंगे। सभी हाइकु कविताएँ हमारे आस-पास व रोजमर्रा के जीवन से लिए विषयों पर आधारित हैं। एक विषय पर ग्यारह हाइकु लिखे गए हैं, जो बेहद सहज एवं सरल भाषा में हैं, ताकि आम पाठक इन्हें आसानी से पढ़ एवं समझ सके।
Couldn't load pickup availability
Copy & share this link >>
Alert me if this item is restocked.
We often restock popular items or they may be returned by the other customers. If you would like to be notified when this happens just enter your details below.
HAIKU SATSAYI BY DR. YOGITA JOSHI - PAPERBACK
We respect your privacy and don't share your email with anybody.
Alert me if this item is restocked
We have cancelled your request.
